फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खुटार चौराहा पर दुकान लगाने वाले 40 अतिक्रमणकारियों को नोटिस

Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे के खुटार चौराहा पर सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वाले 40 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में शीघ्र अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई। साथ ही कहा गया कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

असम हाईवे के खुटार चौराहा पर फल, सब्जी, चाय, जूस आदि की दुकानें और ठेले लगाकर अतिक्रमण किया गया है। इससे वाहन सवारों को असुविधा होती है। चौराहे पर इससे पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के बाद फिर अतिक्रमणकारियों ने दुकानें रखकर और ठेले, खोखा लगाकर अतिक्रमण कर लिया। एनएच के एई विजय कुमार ने बताया कि असम हाईवे के खुटार चौराहा पर अतिक्रमण कर दुकानें, ठेले लगाने वाले 40 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में शीघ्र अतिक्रमण हटा लेने और मंगलवार को अभियान की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एसडीएम से मिलकर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें