फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के दो कर्मचारियों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवार के सदस्यों के चुनाव प्रचार में जुटने की शिकायत मिलने पर पीडब्ल्यूडी के दो कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी। इस पर डीएम ने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों हर कोई चुनाव मैदान में उतरे अपने परिचितों और परिवार के सदस्यों के प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है। कई सरकारी नौकरी में होने के बावजूद संलिप्त हो गए हैं। तकिया दीनारपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार को लेकर ग्रामीणों से संपर्क साधने का आरोप पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ सहायक पूरन सिंह और मेट श्याम सुंदर पर लगा। बताते हैं कि छह अप्रैल को दोनों गांव में प्रचार करने पहुंचे थे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हरस्वरूप ने दोनों की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी थी। इस पर अब डीएम ने कार्रवाई की शुरूआत कर दी है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मिली है। दोनों कर्मचारियों को एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से नोटिस भिजवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें