फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने 51 लोगों को थमाए बेदखली के नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पिछले तीन दशकों में नगरपालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 51 लोगों को बेदखली के नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही उन्हें एक सप्ताह में जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका के संपत्ति प्रभारी जकील खां ने बताया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों के 51 लोगों ने वर्ष 1990 में बेशकीमती भूखंडों पर कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया था। मगर अब तक जमीन खाली नहीं कराई, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद थे। अब इस मामले का अफसरों ने संज्ञान लिया है। अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस भेजे गए हैं। एक सप्ताह में जमीन खाली करने को कहा गया है। इसके बाद सख्ती कर जमीन खाली कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें