फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु संरक्षण गृह न बनने पर पांच अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सीवीओ डॉ. जीपी सिंह ने दियोरिया के पशु संरक्षण गृह को दो दिन में न चलने पर पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। विधायक ने एक सप्ताह पहले डीएम से मिलकर यह मामला उठाया था।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने अपनी विधायक निधि से दियोरिया में कई माह पूर्व पशु संरक्षण गृह बनवा दिया था। अब तक पशु संरक्षण गृह चालू नहीं हो पाया। इससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने एक सप्ताह पूर्व डीएम वैभव श्रीवास्तव से इस संबंध में शिकायत की थी। डीएम ने सीवीओ डॉ. जीपी सिंह को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सीवीओ ने बंद पड़े पशु संरक्षण गृह को दो दिन में चालू कराने के सिलसिले में सोमवार को पांच अधिकारियों को नोटिस जारी किए। बीसलपुर के डिप्टी सीवीओ डॉ. एके सिंह, बिलसंडा के पशु चिकित्साधिकारी रिंकू नारायण, बड़ा गांव के पशु चिकित्साधिकारी विवेक वर्मा, बिलसंडा के पंचायत विभाग के सहायक विकास अधिकारी अजय देवल, और दियोरिया के ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल गंगवार को जारी किए गए। नोटिस मिलते ही संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें