फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मृतक शिक्षक, प्रसूति अवकाश पर चल रही शिक्षिका की ड्यूटी लगाकर जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जनगणना (मकान सूचीकरण, मकानों की गणना) के प्रशिक्षण में गैरहाजिर 10 कार्मिकों को नोटिस जारी करके दो दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। मृतक शिक्षक व प्रसूति अवकाश पर चल रही शिक्षिका को भी नोटिस जारी हो गया। दो शिक्षामित्रों की जनगणना में ड्यूटी को प्रशिक्षण के लिए दो तहसीलों की जारी सूची में नाम शामिल कर दिया गया।
विज्ञापन


जनगणना में मकान सूचीकरण, मकानों की गणना में लगाए गए कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण 15 अप्रैल से कराया गया था। प्रशिक्षण में सुपरवाइजर, प्रगणक पद पर लगाए गए 10 शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर रहने वालों में गांव खिरकिया बरगदिया के कंपोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक वीर सिंह की 14 अप्रैल को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक शिक्षिका प्रसूति अवकाश पर चल रही हैं। मृतक शिक्षक व प्रसूति अवकाश पर चल रही शिक्षिका सहित 10 लोगों को प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दो दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
दो जगहों पर ड्यूटी लगने से संदेह में शिक्षामित्र
जनगणना प्रशिक्षण में तहसील क्षेत्र के 12 कर्मचारियों की ड्यूटी दूसरी तहसील कलीनगर में लगा दी गई। इसमें से दो शिक्षामित्रों की ड्यूटी दोनों तहसीलों में लगने पर वे असमंजस में हैं। इस बारे में तहसीलदार आशीष गुप्ता से जानकारी लेने को कई बार फोन लगाया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में जब कॉल रिसीव हुई तो दूसरी ओर से अर्दली ने कहा कि साहब मीटिंग में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें