फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन पर्चियां वितरित न  करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 राशन उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए पूर्ति विभाग ने चयनित परिवारों की राशन पर्चियां छपवाकर नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को वितरण के लिए उपलब्ध कराई हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर इनका वितरण न करके खाद्यान्न में गड़बड़ी की जा रही है। इस पर डीएम ने पर्चियां वितरण न करने वालों पर 3/7 की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने के बाद पूर्ति विभाग ने सभी उपभोक्ताओं का नए सिरे से डाटा कंप्यूटर में फीड कराकर इसके पात्रों का चयन किया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राशनकार्ड तैयार होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कंप्यूटर में फीड डाटा का प्रिंट निकलवाया गया है। इन प्रिंट (पर्चियां) का विभिन्न माध्यमों से राशन उपभोक्ताओं को वितरित कराया जा रहा है, लेकिन जिले में इनका वितरण न कर गोलमाल किया जा रहा है। संबंधित कर्मचारी उपभोक्ताओं से पर्ची के बदले धनवसूली में लगे हैं, वहीं कोटेदार व प्रधानों की मिलीभगत के चलते पात्र उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है, जबकि मुख्यालय से कार्डों की संख्या के आधार पर लगातार उठान हो रहा है। पर्ची न मिलने से परेशान उपभोक्ता आए दिन डीएम एवं अन्य अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेकर डीएम मासूम अली सरवर ने जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा को ऐसे लोगों की जांच करने और 15 दिन के अंदर राशन पर्चियां वितरण न करने वालों के खिलाफ 3/7 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएसओ ने बताया कि डीएम के आदेश से सभी को अवगत करा दिया गया है। समय सीमा निकलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें