फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेरह माह में एक भी राशन कार्ड का सत्यापन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिकारियों और कर्मचारियों की हीलाहवाली से बीसलपुर तहसील क्षेत्र में पिछले 13 महीनों में 75 हजार में से एक भी राशन कार्ड का सत्यापन नहीं हुआ है। ऐसे में इस क्षेत्र में 70 फीसदी राशन कार्ड फर्जी होने की आशंका है।
विज्ञापन

अपात्रों के राशन कार्ड जारी होने का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने अक्तूबर में तत्कालीन एसडीएम महिपाल सिंह को राशन कार्डों के सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने 31 अक्तूबर 2023 को तहसील क्षेत्र के सभी खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के राशन कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
बीडीओ और ईओ ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को क्षेत्र बांटकर राशन कार्डों का सत्यापन करने के लिए कह दिया। एसडीएम ने सत्यापन की दैनिक रिपोर्ट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के कार्यालय में जमा कराए जाने के लिए कहा। बावजूद इसके 13 महीने बीत जाने के बाद भी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय में एक भी राशन कार्ड की सत्यापन रिपोर्ट जमा नहीं हुई है। इससे जाहिर है कि अब तक एक भी राशन कार्ड का सत्यापन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जब तक अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त नहीं होंगे, तब तक वंचित पात्रों के नए राशन कार्ड नहीं बन पाएंगे। तमाम वंचित पात्र लोग एसडीएम कार्यालय और आपूर्ति कार्यालय में रोजाना आकर अपने राशन कार्ड बनवाने की मांग करते हैं।
संपूर्ण समाधान दिवसों में भी अपने राशन कार्ड बनवाने की मांग करते हैं। बताया जा रहा है कि वैसे तो तहसील क्षेत्र के सभी नगरों और गांवों में फर्जी राशन कार्ड हैं, लेकिन बीसलपुर नगर, बिलसंडा और बरखेड़ा कस्बों में काफी संख्या में फर्जी राशन कार्ड होने की आशंका है।


ज्यादा काम होने का हवाला देकर कर्मचारी कर रहे टालमटोल
राशन कार्ड का सत्यापन करने में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनसे बात करने पर पता चला कि उनके पास पहले से ही विभागीय कार्य काफी ज्यादा है। इस वजह से वे राशन कार्डों का सत्यापन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि कर्मचारी काम का बहाना कर टालमटोल कर रहे हैं।



तहसील क्षेत्र के सभी बीडीओ और ईओ को अब तक चार बार स्मरण पत्र भेज चुके हैं। उन पत्रों की प्रतिलिपि जिलाधिकारी कार्यालय भी भेजी जा चुकी है। मगर अब तक सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सही से सत्यापन हो जाए तो करीब 65 फीसदी राशन कार्ड निरस्त हो जाएंगे। उनकी जगह पर गरीबों के राशन कार्ड बन जाएंगे। सत्यापन का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

- नागेंद्र पांडेय, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें