फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच वर्षों में नहीं हो सकी एक भी बैठक, मनमाने तरीके से प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पांच वर्षो के कार्यकाल में ग्राम पंचायत में एक भी बार बैठक नहीं की गई। प्रधान ने पंचायत सचिव के साथ मिलकर मनमाने तरीके से प्रस्ताव पास कर लिए। ग्रामीणों ने शपथ पत्र के माध्यम से मामले की शिकायत डीएम से कर जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं, डीएम ने पूरे मामले की जांच बीडीओ को करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्याें के नाम पर अनियमितता जारी है। इसको लेकर लगातार शिकायतें भी की जा रही हैं। इसमें डीएम स्तर से जांच कमेटी गठित की जा रही है।
मामला बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौगवां उर्फ नवीनगर से जुड़ा है। ग्राम पंचायत की जशोदा देवी, कृष्णा कुमारी, माया देवी ने शपथ पत्र के माध्यम से डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत में ग्राम निधि व मनरेगा योजना के अंतर्गत, जो भी काम कराए गए है। उनमें जमकर घोटाला किया गया है।
ग्राम पंचायत में पांच वर्षों में एक बार भी मीटिंग नहीं की गई। ग्राम पंचायत में कराए गए कार्य मनमाने तरीके से प्रस्ताव पारित कर लिए गए।
वर्ष 2022-23 में सुज्जा तालाब की खुदाई व सफाई के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए, जबकि किसी तरह का कोई काम नहीं किया गया है। तालाब में आज भी जलकुंभी व नरकुल खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 में पिपत्तला तालाब में खुदाई के नाम पर जॉबकार्ड लगाकर लाखों रुपये का भुगतान किया गया, जबकि कोई काम नहीं किया गया।
वहीं, हैंडपंप रिबोर के नाम पर भी लाखों का गबन किया गया। मामले की शिकायत पर डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए बीडीओ बिलसंडा को आदेश दिया है।
जांच के आधार पर संबंधित प्रधान व सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें