फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षकों का होगा ऑफलाइन तबादला

Mon, 17 Jun 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शैक्षिक सत्र 2024-25 में तबादला के लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 30 जून तक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात जुलाई से तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन

विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है स्थानांतरण सत्र 2024 -25 के लिए निदेशालय स्तर पर मिलने वाले आवेदन पत्र जनपद एवं मंडलीय अधिकारियों की अनापत्ति संस्तुति सहित प्राप्त हुए हैं। संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक स्कूल से रिक्त की उपलब्धता का सत्यापन करते हुए ऑफलाइन माध्यम से स्थानांतरण आदेश जारी करेंगे।
ऑफलाइन माध्यम से तबादला के लिए आवेदन पत्रों का परीक्षण कर योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों का ही स्थानांतरण किया जाएगा। निर्देश है कि जो सर्वाधिक समय एक ही स्थान पर रुका हो। विशेष परिस्थितियों तथा चिकित्सीय आधार रोग से पीड़ित लोगों को इसके लिए वरियता देने के निर्देश हैं। कहा गया है प्रत्येक दशा में पूरी प्रक्रिया 30 जून तक पूर्ण कर ली जाए। सात जुलाई तक स्थानांतरण कराए जाने के लिए अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को अधिकृत किया गया है। स्थानांतरण प्रक्रिया में यदि किसी प्रकार का दोष पाया जाता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें