फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए आज से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम ने कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सीओ ने भी सुरक्षा व्यवस्था परखी। दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसके लिए कलेक्ट्रेट में चारों विधानसभाओं के लिए अलग अलग कोर्ट में व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। बृहस्पतिवार डीएम मासूम अली सरवर ने एडीएम अजयकांत सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति, एसडीएम जेपी चौहान व बीपी सिंह के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग के साथ एक दो स्थानों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटवाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने सीओ लाइन धर्म सिंह के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

11 बजे से तीन बजे तक होगा नामांकन
विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन होगा। इसमें शहर सीट के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट, बरखेड़ा के लिए एसडीएम सदर कोर्ट, पूरनपुर के लिए डीएम कोर्ट और बीसलपुर के लिए जिला  पंचायत सभागार में व्यवस्था की गई है। सभी विधानसभाओं के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार को प्रवेश द्वार बनाया गया है। कलेक्ट्रेट के अन्य मार्ग बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें