पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति में नामांकन करने को लाइन में लगे लोग।संवाद
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति में बृहस्पतिवार को डेलीगेट के पदों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन पत्र जमा करने के लिए पांच काउंटर लगाए गए। जिन पर नामांकन पत्र जमा करने वालों की लंबी कतार लगी रही। चीनी मिल में बृहस्पतिवार को अनंतिम मतदाता सूचियों पर आई आपत्तियों का निस्तारण कर अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन भी किया गया।
सहकारी गन्ना समिति में डेलीगेट के 442 पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन जमा करने के लिए शाम पांच बजे तक काउंटरों पर डेलीगेट का चुनाव लड़ने वालों की भीड़ रही। आरओ/ एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन कराने के लिए पांच काउंटर बनाए गए। शाम पांच बजे तक नामांकन जमा होंगे। इसके बाद रिक्त और एकल नामांकन वाली सीटों की जानकारी हो सकेगी।
बीसलपुर में 775 डेलीगेट के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्र
बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति में 775 डेलीगेट का चुनाव होना है। इस चुनाव मेंं समिति से जुड़े लगभग 500 गांवों के करीब 94 हजार मतदाता भाग लेंगे। इस चुनाव के सिलसिले में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से समिति कार्यालय में नामांकन पत्र बिकने की कार्यवाही शुरू हो गई। इसके लिए समिति परिसर में 11 पटल बनाए गए। इच्छुक लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे और भरने के बाद निर्वाचन अधिकारी करम सिंह के समक्ष जमा किए।
नामांकन पत्र जमा होने का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। इस मौके पर पीलीभीत के अलावा, शाहजहांपुर और बरेली जिलों के भी काफी लोग मौजूद थे। दरअसल समिति का कुछ हिस्सा शाहजहांपुर और बरेली क्षेत्र में भी है। संवाद
पूरनपुर सहकारी गन्ना समिति में नामांकन करने को लाइन में लगे लोग।संवाद