फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ ने पटका, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
बाबूराम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव कामघाट के एक ग्रामीण को बृहस्पतिवार को सांड़ ने पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाबूराम (65) सुबह खेत में सांड़ को भगाने गए थे। इसी दौरान उसने उनपर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने लाठियां फटकार कर सांड़ को भगाया। सूचना मिलते ही परिजन आ गए। परिजन उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने का प्रबंध कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची दियोरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें