फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वास्थ्य पखवाड़े में इलाज मिला न हुई ओपीडी, मायूस लौटे मरीज

विज्ञापन
जिले अस्पताल के नए भवन में चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चल रहे 15 दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े में मरीजों को इलाज की जगह परेशानियों से जूझना पड़ा। स्कूली छात्राओं व स्त्री रोग के लिए लगे विशेष कैंप में अन्य आए काफी मरीजों को इलाज नहीं मिलने की स्थिति में मायूस लौटना पड़ा। वहीं स्वास्थ्य पखवाड़े के चलते नए और पुराने भवन में ओपीडी और जांचें भी नहीं हुईं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए जिला अस्पताल के नए भवन में दो दिन बाद ही अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। पहले मरीजों की भीड़ दिखाने के लिए उन्हें दो दिन नए भवन में बुलाया गया, लेकिन वहां एक्सरे, अल्ट्रासांउड, ईसीजी आदि जांचें नहीं हो सकीं।
वहीं शुक्रवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सिर्फ जिले के स्कूली छात्राओं की स्क्रीनिंग व स्त्री रोग संबंधित 310 मरीजों की ओपीडी रही। जिन मरीजों को अभियान के तहत कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी वह भी नए जिला अस्पताल के भवन में पहुंच गए। इस दौरान स्टाफ ने उनका पर्चा तो बना दिया, लेकिन जब परामर्श की बारी आई तो उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच पुराने भवन में भी चिकित्सकों ने नए भवन में ओपीडी की बात कहकर मरीजों को गुमराह किया। इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी दूर ग्रामीण क्षेत्रों से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व चिकित्सक परामर्श लेने आए मरीजों को हुई।

-मरीजों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी-
सुबह में पूरनपुर से आना हुआ। एक्सरे पुरानी बिल्डिंग में करा लिया था, लेकिन नए भवन में परामर्श की बात कही जा रही थी, लेकिन वहां बताया गया कि आज ओपीडी नहीं लगी है। - रानी
पेट में दर्द को लेकर जिला अस्पताल आया था, अल्ट्रासाउंड के लिए पहले नए अस्पताल से लिखवाने को बोला, जबकि नए भवन में परामर्श ही नहीं मिल पाया। - सुनील
जानकारी नहीं थी, परामर्श के लिए आया था। नए भवन में ओपीडी आज नहीं लगी। इस कारण दवा भी नहीं मिल सकी। कुछ लोगों ने पुराने भवन में परामर्श के लिए भेज दिया, लेकिन वहां भी इलाज नहीं मिला। - संजीव

जिले अस्पताल के नए भवन में चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद

जिले अस्पताल के नए भवन में चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद

जिले अस्पताल के नए भवन में चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें