बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं ने कई मुद्दों पर आपस में चर्चा की। चर्चा के दौरान एआई का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा l छात्राओं ने कहा कि आने वाले समय में एआई भारत की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बन सकता है।
छात्रा प्रतिभा ने कहा कि सोशल मीडिया से लाभ कम है और हानि ज्यादा, इसलिए सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करने में ही सबकी भलाई है। छात्रा कोमल का कहना था कि साइबर क्राइम आजकल की गंभीर समस्या है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सायरा का कहना है कि आने वाले समय में एआई भारत की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार का प्रमुख आधार बन सकता है। छात्रा सृष्टि ने कहा कि एआई एक ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से कंप्यूटर व मशीन मानव जैसी सोच व निर्णय क्षमता विकसित की जा सकती है। छात्रा अदिति कुमारी का कहना था कि एआई का उपयोग डेटा विश्लेषण, मशीन, लर्निंग, रोबोटिक, भाषा, पहचान, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, वित्तीय प्रबंधन और सुरक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों में किया जाता है।
लक्ष्मी ने कहा कि एआई ने युवाओं के लिए कॅरिअर का नया द्वार खोल दिया है। इसका उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, साइबर सुरक्षा और हेल्थकेयर में हो रहा है। छात्राओं ने यह चर्चा महाविद्यालय के कॅरियर काउंसिल प्रमुख डॉ. विकास प्रधान के निर्देशन में की।