फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता का न बयान कराया, न मेडिकल

Tue, 31 Mar 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली जिले की एक गैंगरेप पीड़ित महिला ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी बयान व मेडिकल न कराने का आरोप पुलिस पर लगाया है। एएसपी ने एसओ से मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


बरेली निवासी एक महिला मंगलवार को एएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिली। महिला ने एएसपी को बताया कि उसके पति एक मामले में जेल में बंद थे। वह 20 जनवरी 15 को अपने पति से मिलने अदालत आई थी। शाम करीब पांच बजे जजी परिसर के बाहर खड़ी थी। तभी उसके मोहल्ले के ही तीन युवक आए और कहा कि वह लोग उसके पति के मामले में समझौता करा सकते हैं।

आरोपियों ने अपनी रिश्तेदारी थाना न्यूरिया के गांव बिथरा में बैठकर बातचीत करने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई और टेंपो से बैठकर जा रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे टेंपो से उतार लिया और उसके साथ गैंगरेप किया और मारपीट की। इसकी पुलिस ने अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन आज तक न तो उसके बयान लिए और न ही मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट एसओ से तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें