फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सब्सिडी पाने को मची रही मारामारी

Tue, 31 Mar 2015 11:36 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन गैस सब्सिडी पाने के लिए मारामारी मची रही। जिन उपभोक्ताओं की गैस बुक थी वह सुबह से ही गैस लेने के लिए एजेंसियों पर डटे रहे। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने सब्सिडी पाने के लिए अंतिम दिन बुकिंग कराई। इसके बावजूद लगभग 500 उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सब्सिडी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


रसोई गैस की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजे जाने की घोषणा के बाद से ही उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन बैंक से ऑन लाइन कराने शुरू कर दिए थे। जिले में लगभग 1.16 लाख कनेक्शन में 85 प्रतिशत कनेक्शन बैंक से लिंक हो गए जिनके खातों में सब्सिडी पहुंच रही है। इसमें कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें वर्ष में सब्सिडी के मिलने वाले 12 सिलेंडरों का पूरा कोटा नहीं मिल सका।

छूटे सिलेंडरों पर सब्सिडी पाने को लोग वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तक प्रयास करते देखे गए। इसके लिए एक दिन पूर्व तक लोेगों गैस बुकिंग कराई। मंगलवार को सुबह होते ही एजेंसियों पर गैस हासिल करने को उपभोक्ता पहुंच गए। वहीं एजेंसियों ने भी बुकिंग के हिसाब से सिलेंडरों की पहले से व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन


शहर की तीनों एजेंसियों की बात करें तो लगभग 1700 उपभोक्ताओं की गैस 30 मार्च तक बुक थी। मीना गैस एजेंसी के प्रेमपाल गंगवार ने बताया कि करीब 650 उपभोक्ताओं की बुकिंग थी। इसके लिए गोदाम की सप्लाई के साथ होम डिलीवरी भी दी गई है। वहीं दादू गैस एजेंसी के पुनीत गोयल ने बताया मंगलवार को भी कई उपभोक्ताओं ने सुबह बुकिंग कराकर गैस प्राप्त की।

पीलीभीत गैस के अबरार अहमद के अनुसार करीब 600 की बुकिंग थी और एक हजार सिलेंडर उपलब्ध थे। गैस की कोई किल्लत नहीं है। इसके बाद भी शहर के करीब 500 उपभोक्ता कुछ कारणवश गैस लेने नहीं पहुंचे अथवा मंगलवार को ही बुकिंग कराने वाले शामिल हैं सब्सिडी पाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें