फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से नहीं मिल सकी राहत, परेशानी

Sun, 19 Jul 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। रोजाना हो रही घंटों कटौती से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात से शनिवार की देर शाम तक फॉल्ट व कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सुरभि कॉलोनी, दूधिया मंदिर रोड, एकता नगर, इनायतगंज, लाल रोड आदि इलाकों में फॉल्ट के चलते यहां पर करीब दो घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद पहुंची टीम ने फॉल्ट को सही किया, लेकिन इसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। वहीं शनिवार की सुबह करीब नौ बजे केजीएन टू, आंबेडकर नगर, नई बस्ती, रामलीला फीडर, सुनगढ़ी थाने के आसपास, बेनी चौधरी आदि इलाकों में फॉल्ट के चलते लोगों को करीब एक घंटा बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में बिजली कटौती का खेल जारी रहा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट फॉल्ट हुए थे। जिन्हें सूचना के बाद सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें