फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से छीने विदेशी सैलानी

विज्ञापन
मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के निकट मुख्य मार्ग पर बना सिग्नेचर गेट। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए भले ही देश के विभिन्न हिस्सों से सैलानियों की आमद पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच में हो रही हो, लेकिन कोरोना के चलते विदेशी सैलानियों ने यहां से मुंह मोड़ रखा है। पिछले सत्र में एक भी विदेशी सैलानी नहीं पहुंचा था। नए सत्र के भी दो माह बीतने के बाद भी विदेशी सैलानी की संख्या शून्य है। देश के सैलानी भी घटे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व और महोफ रेंज के कोर एरिया में बना चूका बीच देश और विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। प्राकृतिक नजारा देखने और जंगल में बाघ के दीदार की उम्मीद में सैलानी आते हैं। है। जनपद के अलावा दूर दराज राज्यों सैलानियों की आमद यहां होती है। प्रचार प्रसार होने पर विदेशी सैलानी भी यहां आने लगे थे। चूका बीच की हटों में ठहरने के अलावा जंगल सफारी की सैर कर आनंद उठाते रहे। दो साल पूर्व छह विदेशी सैलानियों का आगमन हुआ था लेकिन कोरोना की दस्तक के बाद पिछले सत्र में विदेशी यहां नहीं पहुंचे थे। इस बार भी नए पर्यटन सत्र के दो माह बीत गए, लेकिन एक भी विदेशी सैलानी पर्यटन स्थल घूमने नहीं पहुंचा है। कोरोना की स्थिति फिर बिगड़ने लगी है। ऐसे में कोरोना काल में विदेशी सैलानियों का आना मुश्किल है।
000
खराब मौसम के चलते कम हुई सैलानियों की आमद
मौसम की खराबी और कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सैलानियों की संख्या कुछ कम हुई है। जब मौसम ठीक था तो सैलानी 100 से 200 तक पहुंच रहे थे लेकिन अब बुधवार को संख्या घटी। बुधवार को 25 सैलानियों ने चूका बीच की सैर की। गुरुवार को यह संख्या 20 रही। शुक्रवार को दोपहर मौसम खुला तो सैलानी बढ़े लेकिन फिर भी उतनी संख्या नहीं पहुंची जितनी साफ मौसम में होती है। कई गाइड और सफारी चालक मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस परिसर में सैलानियों का इंतजार करते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें