फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहीं चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की घोषणा की गई, लेकिन अभियान नहीं चला। नगर में एनाउंस कराकर अतिक्रमण कर दुकानों के बाहर रखे सामान को हटा लेने की चेतावनी दी गई। अब शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने की संभावना है। नगर मेंं दुकानों के बाहर सामान रखकर, बंद दुकानों के बाहर की जमीन को किराए पर देकर फड़ लगवाकर अतिक्रमण किया गया है। स्टेशन चौराहा पर फल, शिकंजी आदि के ठेले लगाकर, शेरपुर रोड पर सब्जी की दुकानें लगने से अतिक्रमण है। इसके अलावा बैंक शाखाओं के बाहर, कोतवाली, पुराने तहसील भवन, सीएचसी, नगर पालिका कार्यालय के बाहर फुटपाथ पर बाइकें खड़ी रहती है। सीएचसी के बाहर अक्सर सड़क पर खड़ी होने वाली एंबुलेंस, जगह-जगह सड़क किनारे खड़े होने वाले चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन से नगर में कई स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय कई बार नगर पालिका बोर्ड की बैठक मेंं लिया गया। व्यापारी संगठनों के नेताओं की प्रशासनिक अफसरों से अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक में वार्ता भी हुई थी। नगर पालिका के सदस्यों ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन देकर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस पर बृहस्पतिवार से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लेकर नगर पालिका ईओ ने एसडीएम को पत्र भेजकर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने, पुलिस बल दिलवाने की मांग की थी। इस सबके बाद भी बृहस्पतिवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला।
ईओ एजाज अहमद ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर में एनाउंस नहीं कराया गया था। इस कारण अभियान नहीं चलाया गया। बृहस्पतिवार को नगर में एनाउंस कराया गया है। शुक्रवार को अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें