फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 33 केवी के जंपर में फॉल्ट, तीन हजार उपभोक्ता हुए परेशान

विज्ञापन
शहर के एक ट्रांसफार्मर पर काम करता कर्मचारी। स्रोत विभाग। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। रामलीला उपकेंद्र के 33 केवी के जंपर में तकनीकी समस्या आने के कारण उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अन्य इलाकों में भी फॉल्ट व कटौती भी हुई।
विज्ञापन

शहर के रामलीला उपकेंद्र के 33 केवी के जंपर में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फॉल्ट हो गया। इससे इस उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित हुई। सूचना के बाद ही टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। करीब दो घंटे के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। इसके बाद भी कटौती की समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के बल्लभ नगर, जोशी टोला, अग्रवाल के सभा, चावला चौराहे से होली चौराहा तक, चौक बाजार आदि इलाकों में हुए छुटपुट फॉल्ट से यहां के करीब एक-एक घंटा उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकी।
इसके अलावा नई बस्ती, रामा कॉलेज रोड, निरंजन कुंज कॉलोनी, रामस्वरूप पार्क, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, गुरुद्वारा वाली गली, छतरी चौराहे के आस-पास आदि इलाकों में कटौती की समस्या से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे ठीक करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें