फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में नहीं हुआ बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
पूरनपुर देहात के एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में लगा कचरे का ढेर संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर देहात ग्राम पंचायत में सीओ कार्यालय के समीप बने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का संचालन अब तक नहीं हो सका है। इसकी वजह केंद्र में अब तक बिजली कनेक्शन न होना है।
विज्ञापन

अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में प्लास्टिक कचरा, पेपर/गत्ता, धातु अवशेष, कांच अवशेष की छंंटाई कराई जा रही है। परिसर में सभी अवशेष को छांटकर रखने के स्थान बने हैं। छांटकर रखे गए कुछ अवशेषों को कट्टों में भरकर रखा गया है। इसके अलावा बर्मी कंपोस्ट के लिए केंचुआ भी है। प्रबंधक केंद्र में मशीनें लगी हैं, मगर बिजली कनेक्शन न होने से मशीनों को अब तक चालू नहीं कराया गया है। बिजली कनेक्शन के लिए अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र के समीप तक बिजली के खंभे एक दिन पहले लगा दिए गए। लाइन खिंचनी शेष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें