पीलीभीत। ठंड बढ़ने के साथ अब मौसम से प्रभावित मरीजों की भीड़ भी बढ़ना शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में मंगलवार को तमाम बुजुर्ग व अन्य मरीज खांसी-जुकाम, पेट समस्या से संबंधित पहुंचे। जहां चिकित्सक की पर्चों पर लिखी दवाओं को लेने के लिए लाइन में घंटों इंतजार के बाद मरीजों को आधी-अधूरी दवाएं ही मिलीं। इसमें खांसी के सिरप और पेट से संबंधित दवा की सबसे ज्यादा कमी रही।
जिला अस्पताल में मंगलवार को 1500 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। सुबह कोहरा होने के बावजूद मरीजों ने लंबी कतार में लगकर पर्चा बनवाए। ज्यादातर बुजुर्ग मरीज ठंडी हवाओं से प्रभावित खांसी-जुकाम, बदन दर्द, सरदर्द व पेट की समस्या से ग्रस्त देखे गए। परामर्श के बाद घंटों मरीजों के दवा लेने के लिए कतार में इंतजार किया। वहीं, एम्ब्रोक्सोल जो कि खासी का मुख्य सिरप होता है उसकी उपलब्धता भी नहीं थी। पेट में कब्ज की शिकायत आदि के लिए लेक्टूलोज सिरप भी मरीजों को नहीं मिल पाया।
000
पर्चे पर खांसी की दवा लिखी गई थी, लेकिन नहीं मिल पाई। बाहर से ली जाएगी। - रूपलाल
000
कुछ दिनों में ठंड बढ़ने के साथ पेट में समस्या बढ़ गयी है। दवा लेने आया, लेकिन पर्चे पर लिखी एक दवा नहीं मिली है। - बलवीर
वर्जन
मौसम से प्रभावित सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता है। जो एक-दो कम है उसकी डिमांड भेजी गई है। - डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक जिला अस्पताल