फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया-रिछा रोड पर आज और कल बसें नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शाहजहांपुर में 18 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में कार्यकर्ताओं को भेजने के लिए जिले से शुक्रवार को 75 बसों को भेजा जाएगा। इन बसों से निगोही क्षेत्र के कार्यकर्ता सवार होकर रैली में पहुंचेंगे। अमरिया और रिछा रोड पर चलने वाली सभी निजी बसों को रैली में भेजे जाने से राहगीरों को आज और कल साधन के लिए भटकना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि घर से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली के लिए जिले से 75 बसे मांगी हैं। इससे अमरिया रोड की 19, रिछा रोड की 31 निजी बसों को लेने के साथ ही 25 अन्य बसों को आज रैली में भेजा जाएगा। अमरिया और रिछा रोड की सभी बसें रैली में जाने से इन रूटों पर यात्रियों को साधन की दिक्कत हो सकती है। दो दिन तक डग्गामार वाहनों के सहारे ही यात्री रहेंगे। इन बसों को 17 दिसंबर को सुबह दस बजे अमरिया बस स्टैंड से शाहजहांपुर के ब्लॉक निगोही को भेजा जाएगा। वहां से कार्यकर्ताओं को लेकर यह बसें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। इसके बाद 18 दिसंबर की शाम बसें लौटेंगी।
क्या बोले बस संचालक
रिछा रोड पर 31 बसों का संचालन होता है। रैली के लिए सभी बसों को अधिग्रहण किया गया है। इससे काफी दिक्कत होती है। खर्च भी पर्याप्त नहीं मिलता है। बसों को चलाना काफी कठिन साबित हो रहा है।- मोहम्मद वसीम शेरी, बस यूनियन अध्यक्ष
विज्ञापन

शाहजहांपुर में होने वाली रैली में दो दिन के लिए बसों को भेजा जा रहा है। इससे अमरिया रूट के यात्रियों को काफी दिक्कत होगी। बसों का खर्च निकलना पहले से ही मुश्किल हो रहा है। भाड़ा भी पर्याप्त नहीं मिलता है। - मोहम्मद अकरम, बस संचालक
सुबह दस बजे 75 बसों को शाहजहांपुर के लिए रवाना किया जाएगा। इसके बाद वहां से कार्यकर्ता सवार होने के बाद रैली में पहुंचेंगे। सभी बसों को अधिग्रहण कर लिया गया है। - अमिताभ राय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें