फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नितिन ने राम वर्मा को हराकर जीती कुश्ती

विज्ञापन
दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर स्थित जय संतोषी माता मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नितिन ने उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें जिले के न्यूरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर, अमरिया समेत अन्य इलाकों के करीब 25 पहलवानों ने भाग लिया। करीब दो घंटे तक दंगल चला। कई कुश्ती रोमांचित रहीं। अंतिम कुश्ती शहर के डाकघर क्षेत्र के रहने वाले नितिन और सुनगढ़ी क्षेत्र के रहने वाले राम वर्मा के बीच हुई। रोमांचित कुश्ती में नितिन ने बाजी मारी। विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अर्जुन मौर्य, सुरेश कुमार, ज्ञान राठौर, विनोद लोधी, यशपाल और सोनू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां में दंगल प्रतियोगिता हुई। कुश्तियों में अमरैयाकलां के पहलवानों का दबदबा रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में कई गांव के पहलवानों ने भाग लिया। गांव अमरैयाकलां के अनिकेत कुशवाहा ने खमरियापट्टी के शिवा को, अमरैयाकलां के हिमांशु यादव ने खमरियापट्टी के रोहित को, अमरैयाकलां के सुभाष यादव ने धरमंगदपुर के सोवित यादव को, तकियादीनारपुर के उमर खान ने अमरैया के हरीबाबू को पटखनी दी। अमरैयाकलां के अनिकेत कुशवाहा और खमरियापट्टी के दिव्यांश यादव की कुश्ती बराबरी पर छूटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें