फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरगदा के कंपोजिट विद्यालय में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी नीती

Wed, 14 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय बरगदा में एक दिन की प्रधानाचार्य कु नीती स्रोत विधालय।
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरगदा में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए विद्यालय प्रशासन ने एक अनोखी पहल की। कक्षा आठ की छात्रा कुमारी नीती को एक दिन के लिए सांकेतिक प्रधानाचार्य बनाया गया। पूरे दिन का विद्यालय संचालन, अनुशासन व्यवस्था और कार्यक्रम का प्रबंधन कु. नीती के निर्देशन में ही संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य लाल बहादुर गंगवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समाज में बेटियों का आत्मनिर्भर और जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, सुरक्षा नियमों और सामाजिक कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें