फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खड़े ट्रकों में अलग-अलग हादसों में टकराई दो कारें, छह घायल, चार रेफर

Wed, 14 Oct 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। खड़े ट्रक में पीछे से अलग-अलग स्थानों पर दो कारों के टकराने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में चार लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
असम हाईवे पर बीती रात करीब दो बजे सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में गांव बारीबुझिया के समीप हुए हादसा में अयोध्या से लौट रहे कार सवारों की कार ढाबा के समीप खड़े ट्रक में घुस गई। हादसा में कार सवार बरखेड़ा के पावर प्लांट निवासी संजय कुमार की पत्नी सुश्रीबाला (47), संजय (50), संजय का पुत्र सीनू (13, देवेंद्रनाथ की पुत्री पुष्पांजलि (26) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुश्रीबाला और सीनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा मंगलवार दोपहर असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप हुआ। खुटार की ओर से आ रही कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा में सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव जोगराजपुर निवासी रामपाल (46), संजय नगर बरेली के मोहन लाल (57), अमन सिंह (50) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहन लाल और अमन सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें