फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और प्रधानों के गिरफ्तारी वारंट जारी

Wed, 01 Jul 2015 11:45 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ने नौ और ग्राम प्रधानों के बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। इन पर राजीव गांधी सेवा केंद्रों की धनराशि में गबन के आरोप में आरसी जारी की गईं थीं। इससे दो दिन पूर्व भी 18 प्रधानों के वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन


तहसीलदार नन्हेंलाल ने बताया कि राजीव गांधी सेवा केंद्रों के निर्माण में धांधली कर 34 ग्राम प्रधानों ने धनराशि का गबन किया था। डीएम ओएन सिंह ने करीब एक पखवाड़ा पूर्व तहसील क्षेत्र के आरोपी सभी 34 ग्राम प्रधानों की आरसी जारी कर दी थी।

तहसीलदार ने इन प्रधानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए थे,लेकिन किसी भी प्रधान ने बकाया राशि जमा नहीं की। तहसीलदार ने चार दिन पूर्व इनमें से 18 प्रधानों के गिरफ्तारी वारंट प्रथम चरण में जारी कर दिए। दूसरे चरण में पांच प्रधानों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए, बाकी नौ ग्राम प्रधानों के गिरफ्तारी वारंट बुधवार को जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें गांव बकैनिया, नवदिया सितारगंज, सिंधौरा बिंदुआ, डंडिया भगत और डंडिया राझे के प्रधान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें