फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व

Fri, 04 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले भर में शुक्रवार से छठ पर्व विधि विधान से शुरू हो गया। लोगों ने घरों में नहाय खाय रस्म के तहत भोजन बनाया और पूजा पाठ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इधर बरहा रेलवे क्रासिंग स्थित जलाशय पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 
विज्ञापन

भगवान सूर्यदेव के प्रति भक्तों की अटल आस्था का अनूठा पर्व छठ पूजा पूर्वाचंल एवं बिहार के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। जिले में खासकर रेलवे विभाग में पूर्वांचल के कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के चलते रेलवे कॉलोनी में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। करीब 150 से अधिक परिवार इस पर्व में हिस्सा लेते हैं। इधर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने नहाय खाय के तहत घरों में साफ सफाई के बाद अरवा चावल, चने की दाल व गंगाफल की सब्जी बनाई। पूर्वांचल के लोग इसे कदुआ भात भी कहते हैं। घरों में देर शाम तक पूजा पाठ की तैयारियां चलती रही। इधर पर्व को लेकर रेलवे कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल रहा। घरों में रंगबिरंगी लाइटों से सजावट भी की गई। उमेश कांती व रोहित शर्मा ने बताया कि पूजास्थल (जलाशय) की तैयारियां अंतिम दौर में है। पांच नवंबर को खरना होगा। छठ महापर्व करने वाले व्रती उपवास रखेंगे। शाम को साठा चावल व गुड़ की खीर बनाई जाएगी। हवन कर छठी मइया की आराधना की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें