स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुई वार्षिक खेलकूद व एथलेटिक मीट में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ में प्रवदीप व शबा अव्वल रहीं।
कॉलेज में शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशिका सरोज जगोता ने फीता काटकर किया। कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता व गेम्स कैप्टन संदीप कौर ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर एथलेटिक मीट शुरू कराई। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने स्पून रेस, बैलून रेस, बैलेंसिंग रेस, वन मिनट रेस सीनियर वर्ग ने 100 व 200 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, शॉटपुट, ट्रिपल रेस आदि में भाग लिया। पीनएनसी की चॉकलेट रेस में अभिनव, हार्दिक, रोहित, नर्सरी की बैलून रेस में शाकिब, हुजेफ, सैफ, केजी की बैलेंस रेस में नाजिर, फैजान, जसमीत, कक्षा एक की स्पून रेस में इश£ोक, सार्थक, पूजा, कक्षा दो की बैलेंस रेस में खुशबू, जुनैद, नितिन, कक्षा चार की बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में वैश्रवी व एशप्रीत, रौनक व अनुष्का, विशाखा व रिफा, बालक वर्ग में शिवम व सरनजीत, मोनिस व कपिल, गुरसेवक व निजाम ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा चार व पांच की सौ मीटर दौड़ में सुखप्रीत, जश्रदीप, शहरान, कक्षा सात व आठ में अमित, सोम, मांडवी, बालिका वर्ग में कक्षा पांच व छह में परविंदर, दिव्या, प्रियंका, कक्षा सात व आठ में प्रवदीप, नेमत, अकांक्षा, कक्षा पांच व छह की दो सौ मीटर रेस में जीवन, हर्ष, भगत, कक्षा सात व आठ में जैद, कपिल, जीवन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में कक्षा 11 से रमनदीप, रमनदीप द्वितीय, कुनाल, बालिका वर्ग में कक्षा 12 से शबा, संदीप, जशनदीप, बालक वर्ग की दो सौ मीटर रेस में प्रवदीप, अजयपाल, केशव, बालिका वर्ग में शबा, संदीप व पवनदीप ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संरक्षक आरपी जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आनंद, चीफ प्रॉक्टर कुलदीप सिंह, प्रतिभा, सिमरनजीत, आशीष सिंह, रेनू पालीवॉल आदि मौजूद रहे।