फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात का शव, सड़क तक घसीट लाए कुत्ते

विज्ञापन
पूरनपुर में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मौजूद विधायक, ब्लॉक प्रमुख  प्रतिनि - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बीसलपुर। बिलसंडा तिराहे के पास नवजात (बालक) को झांड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया। नवजात के शव को कुत्ते नोचकर सड़क के किनारे तक घसीट लाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे नगर के बिलसंडा नहर तिराहे के पास सड़क किनारे एक नवजात का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवजात शिशु का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा था। कुत्ते नोच रहे थे। भगाने पर नवजात का शव सड़क किनारे तक घसीट लाए। शव देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर भी एकत्र हो गए। कुत्तों को वहां से भगाने के साथ ही मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस का अनुमान है कि किसी ने रात में लोकलाज के डर से नवजात को यहां पर फेंका दिया। इस बारे में जांच की जा रही है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें