फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयप्रकाश होंगे पीलीभीत के नए एसपी, दीक्षित प्रयागराज भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सोमवार देर रात शासन ने पीलीभीत के एसपी अभिषेक दीक्षित का स्थानांतरण कर दिया। पिछले वर्ष सितंबर से यहां तैनात दीक्षित को प्रयागराज जिले की कमान सौंपी गई है। सीबीसीआईडी (लखनऊ) के एसपी जय प्रकाश पीलीभीत के नए एसपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में एएसपी रोहित मिश्र, सीओ प्रवीण मलिक, योगेंद्र कुमार, लल्लन सिंह, प्रमोद कुमार आदि ने एसपी अभिषेक दीक्षित को विदाई दी। वहीं नवागत एसपी जयप्रकाश के रात तक पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपनी अलग छवि और काम करने के स्टाइल को लेकर वह चर्चाओं में रहे हैं।
एसपी के तबादले से कई थाना प्रभारियों की धड़कनें बढ़ी, कतार में लगे कइयों को भी झटका
पीलीभीत। वैसे तो आईपीएस अभिषेक दीक्षित सरल स्वभाव के थे। कभी किसी विवाद में नहीं घिरे। मगर मातहतों की गलती सामने आने पर पुख्ता सबूत मिलने पर ही वह कार्रवाई करते थे। ऐसे में अब नवागत कप्तान के रुख को लेकर शुरू हुई चर्चाओं से कई थाना प्रभारियों को खुद के हटने का डर अभी से सताने लगा है। वहीं कुछ इंस्पेक्टर ऐसे भी हैं, जो थाना प्रभारी बनने के लिए कई दिनों से जुगत भिड़ा रहे थे, उन्हें एसपी दीक्षिके के तबादले से झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें