फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा पार करके नदी के दूसरी ओर पहुंचे नेपाली हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा में नेपाल से आए दो हाथी तीन दिन तक भरतपुर, शास्त्रीनगर, कबीरगंज में डेरा जमाने के बाद सोमवार की रात को शारदा पार कर नदी के दूसरी ओर निकल गए।
विज्ञापन


नेपाल से आए हाथियों के शारदा पार के गांव भरतपुर और शास्त्रीनगर में पहुंचने की जानकारी रविवार सुबह किसानों को हुई थी। हाथियों ने गांव भरतपुर के नूर हसन और उसके भाई रमजान के गन्ना के खेत में घुसकर गन्ना की फसल खाई और खराब की थी। रविवार रात को हाथियों ने गांव नेहरूनगर के पंचम चौहान के खेत में घुसकर केला के पेड़ खाए और रौंदे। इसके बाद हाथी यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव कबीरगंज के समीप जंगल में पहुंचे थे। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि सोमवार रात को हाथी शारदा नदी पार कर दूसरी ओर गए। उनके हरीपुर, किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में जाने की संभावना है। हालांकि उनकी निगरानी में टीम अभी लगी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें