बहन के घर छिपाया था माल
इसके बाद मुन्ना किराना स्टोर, गुड्डू के खोखे, स्टेज सजावट की दुकान व नाजिम के होटल व आरिफ के खोखे में भी चोरी की। महिला के साथ में होने के कारण किसी ने शक भी नहीं किया। चोरी का माल रोहित ने अपनी बहन के घर पर छिपा दिया। पुलिस ने शशि के घर से चोरी का माल बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि वह चोरी का माल मोहल्ला शेर मोहम्म्द में रफीक उर्फ चौधरी की बेलों वाले चौराहे पर स्थित दुकान पर बेच देता था। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहित पर चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट आदि के 11 मुकदमे चले रहे हैं। रफीक पर तीन मुकदमे हैं।
यह सामान पुलिस ने किया बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने मनोकामना मंदिर से चुराई गई लक्ष्मी जी की मूर्ति व गदा, मजार के पास स्थित दुकान से चुराए गए तीन फव्वारों की मशीन व मोटर, बैट्रा, एलईडी टीवी, खोखे से चोरी किए गए पान-मसालों की पुड़िया बरामद की। इसके अलावा कई अन्य चोरियों का लोहा, 7845 रुपये , एक मोटरसाइकिल और ई रिक्शा बरामद किया है।
सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया कि धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से माल बरामद कर उनका चालान कर जेल भेज दिया गया।