फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहानाबाद में किसान को किया घायल... अब बीसलपुर क्षेत्र में पहुंचे नेपाली हाथी, फैली दहशत

Tue, 28 Oct 2025 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

नेपाल से भटककर पीलीभीत जिले में पहुंचे दो हाथियों की चहलकदमी जारी है। इन हाथियों ने सोमवार को जहानाबाद क्षेत्र में एक किसान पर हमला किया था। मंगलवार सुबह दोनों हाथी बीसलपुर तहसील के रिछोला घासी के खेतों में देखे गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
गन्ने के खेत में दोनों हाथी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के उझनिया गांव में दस्तक देकर ग्रामीण को घायल करने वाले दो हाथी लंबी दूरी तय कर बीसलपुर क्षेत्र में पहुंच गए। मंगलवार सुबह बीसलपुर के रिछोला घासी के खेतों में हाथी देखे गए। दहशत के चलते ग्रामीण खेतों की ओर नहीं गए। हाथियों को सक्रियता को देखते हुए वन विभाग की कई टीमें निगरानी में जुटी हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


नेपाल से भटककर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल पहुंचे नेपाली हाथी कई दिनों से बराही और माला रेंज के जंगल में डेरा जमाय हुए थे। रात के समय जंगल से बाहर निकलकर हाथी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। सोमवार को हाथी बीसलपुर क्षेत्र होकर जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उझनिया की सीमा में पहुंच गए थे। यहां हाथियों ने खेत पर पहुंचे किसान ओमप्रकाश को पटककर घायल कर दिया था। घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना के बाद विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से निगरानी शुरू की थी। सोमवार रात दोनों हाथी बीसलपुर क्षेत्र की ओर निकल गए। मंगलवार तड़के हाथियों की रिछोला घोसी गांव की सीमा में खेतों में चहलकदमी देखी गई। गांव की प्रधान अनीता देवी ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोग मंगलवार को तड़के जब खेतों पर गए तो उन्होंने दो जंगली हाथी घूमते देखे। जंगली हाथी देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल गांव में लौटकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी डंडे लेकर पहुंचे किसान, शोर मचाने पर भागे हाथी
ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की मौजूदगी देखे जाने के बाद गांव के काफी लोग लाठी, डंडा और कनस्तर लेकर मौके पर गए और शोर मचाने लगे। इसपर हाथी आगे की ओर निकल गए। जानकारी होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने भी हाथियों को खदेड़ने के लिए गांव में डेरा डाल दिया है। जंगली हाथियों की दहशत के कारण किसान और मजदूर खेतों पर नहीं गए। 

रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि ये जंगली हाथी पीलीभीत के माला जंगल से निकलकर बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में होते हुए रिछोला घासी पहुंचे हैं। वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने के प्रयास में जुटी हैं। हाथी लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय कर लौटे हैं। इसलिए थक गए और खेतों में बैठ कर आराम कर रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। गांव वालों को सतर्क रहने को कह दिया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें