पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया रंजीत निवासी युवक का शव सोमवार सुबह नहर पटरी पर मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम बीसलपुर नगर के मकान में हुई पार्टी में युवक का विवाद हुआ था। परिजनों ने कुछ युवकों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है।
गांव ढकीया रंजीत निवासी अनामिका गंगवार ने बताया कि उनके पति आशीष गंगवार (23 वर्ष) पुत्र सूरजपाल गंगवार को रविवार शाम चार बजे गांव के ही एक युवक ने फोन कर बीसलपुर बुलाया था। कॉल आने के बाद आशीष बीसलपुर चला गया था। घरवालों की शाम तक आशीष से फोन पर बात होती रही। देर शाम आशीष का फोन स्विच ऑफ हो गया। इससे उसके परिजन परेशान हो गए।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई पत्नी, सुसाइड नोट लिखकर वकील ने जहर खाकर दी जान
परिजनों ने आशीष की सभी संभावित स्थानों पर रात भर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह बीसलपुर के कुछ लोग नहर की पटरी पर टहलने गए। तब उन्होंने नहर की पटरी पर शव पड़ा देखा। पास में बाइक भी पड़ी थी। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते कोतवाल संजीव शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आशीष के शरीर पर पिटाई के काफी ज्यादा निशान थे।