फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहां ग्रामीण की जान ली, वहां फिर पहुंचे नेपाली हाथी, दहशत बरकरार

Fri, 29 Sep 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मूसापुर जंगल में हा​थियो की निगरानी में जुटी टीम । स्रोत - बराही रेंज
विज्ञापन
कलीनगर। बराही रेंज से सटे मूसापुर गांव में नेपाली हाथियों की दहशत बरकरार है। दो दिन पूर्व हाथियों ने जहां एक ग्रामीण को कुचलकर मारा था, बुधवार रात हाथी फिर उसी जगह पहुंचे, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़कर कंपार्टमेंट दो में डेरा जमाए हैं। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

शारदा नदी पार कर नेपाल की ओर से आए हाथियों ने मंगलवार रात मूसेपुर गांव में रमेश की जान ले ली थी। दो अन्य ग्रामीण भी हाथियों के हमले में घायल हुए थे। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विभागीय अधिकारी गंभीर हुए और टीम को निगरानी के लिए लगाया। बुधवार को हाथियों ने ठिकाना बदला था, लेकिन रात होते ही हाथी फिर हमले वाले स्थान पर पहुंच गए। कुछ देर रुकने के बाद रेंज के कंपार्टमेंट दो की ओर निकल गए। बृहस्पतिवार सुबह निगरानी में जुटी टीम ने हाथियों के पगचिह्न देखकर उनके वहां आने की पुष्टि की। हाथियों की सक्रियता के चलते ग्रामीणों में दहशत कायम है।
00
जंगल से सटे घरों में रात को आग जलाने की सलाह
हाथियों की सक्रियता को देखते हुए अफसरों ने निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वनकर्मियों को पटाखे उपलब्ध कराएं गए हैं। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि जंगल से सटे घरों के लोगों से रात होने पर आग जलाने की अपील की गई है। हाथियों के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

000
वर्जन
हाथी घटना स्थल वाले स्थान की ओर पहुंचे थे। अब कंपार्टमेंट दो में मौजूदगी बनी हुई है। निगरानी के साथ ग्रामीणों को भी सतर्क किया जा रहा है। - अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें