युवक की मां-बहन को भी पीटा
जानकारी होने पर मंतोष की मां और बहनें भी बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि उनकी भी पिटाई की गई। बाद में खुफिया एजेंसी के सदस्य मंतोष को अपने साथ नेपाल ले गए। पूरे मामले से पुलिस अंजान बनी रही। क्षेत्रीय लोगों ने मौके पर जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। मंतोष घर पर ही क्लीनिक चलाता है।
इस संबंध में एसएसबी नौजल्हा चौकी के इंस्पेक्टर शांति राय का कहना है कि मंतोष पूर्व में नेपाल में क्लीनिक चलाता था। नेपाल में ही किसी मामले के चलते खुफिया एजेंसी को उसकी तलाश थी। इसी क्रम में एजेंसी के सदस्य उसे अपने साथ ले गए हैं, जबकि इंस्पेक्टर माधोटांडा वीरेश ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया।