फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही एडीओ पंचायत को चेतावनी जारी

Tue, 30 Sep 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फर्जी आख्या लगाकर आईजीआरएस का निस्तारण करने पर डीपीआरओ ने पूरनपुर के एडीओ पंचायत को चेतावनी जारी कर कार्य में सुधार के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के निर्देश हैं। इसकी निगरानी भी की जा रही है। इसके बाद भी संबंधित विभागीय अफसरों की ओर इसमें लापरवाही बरती जा रही है।
पूरनपुर ब्लॉक में आईजीआरएस से की जाने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है। विभागीय समीक्षा के दौरान मामले की जानकारी हो सकी। इसके बाद पूरनपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अजय देवल को चेतावनी जारी कर कार्यों में सुधार के निर्देश जारी किए हैं। तीन दिनों के भीतर सुधार न मिलने पर उन पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही बरते जाने पर उन्हें चेतावनी दी गई है। सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें