फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली सरकार में एनसीपी की होगी अहम भूमिका

Fri, 10 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी का 17वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मिशन-2017 को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में शुक्रवार को स्थापना दिवस समारोह में तमाम कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरीराम वर्मा ने कहा कि पार्टी की स्थापना 17 साल पहले की गई थी। उस समय पार्टी ने महाराष्ट्र और केंद्र की यूपीए सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2012 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक विधायक को भी जिताकर सदन में भेजा था। अब पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिशन-2017 को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश महामंत्री डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जनपद की चार विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अगले माह होने वाले जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य डीपी त्रिपाठी करेंगे। अगली सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुभाष वर्मा, कृष्ण कुमार, लालता प्रसाद, प्रभुदयाल, देवकीनंदन, नन्हेलाल वर्मा, अंकित वर्मा, नंदलाल, महेश कुमार, प्रेमनरायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें