गोदावरी स्टेट कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना को लेकर सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना होगी। श्रद्धालु सुबह कलश स्थापना के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर रविवार को बारिश के बाद भी मंदिरों को भव्य रूप देने की शाम तक कार्य चलता रहा। बाजार में भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
शारदीय नवरात्र पर देवी भक्त घरों में मां दुर्गा की आराधना के साथ कलश की स्थापना कर उपवास रखते हैं। नवरात्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना व अन्य पूजा पाठ की तैयारियां पूरी कर ली। शहर के देवी मंदिरों में भी नवरात्र को लेकर रंगाई पुताई के साथ रंग बिरंगी लाइटें लगाकर उन्हें भव्य रूप दिया गया।
शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी देवी मंदिर, गोदावरी स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
000
25 पीबीटीपी 28, 29
पानी से घिरा मां यशवंतरी देवी मंदिर
मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति हो गई है। मां यशवंतरी देवी मंदिर के भी चारों ओर कई फुट पानी भर गया है। इससे नवरात्र के पहले दिन भक्तों को मंदिर पहुंचने में काफी दिक्कत होगी। हालांकि दूसरे रास्ते से जाने की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के पुजारी पानी निकलवाने में में जुटे रहे।
000