फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई राम विवाह शोभायात्रा

सार

रामलीला मेला को लेकर रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से रविवार को बैंडबाजों के साथ रविवार को शहर में भव्य रूप से राम विवाह शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा को अधिवक्ता सुरेश चंद्र सक्सेना और उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।बच्चों की रंगशाला शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
राम बारात में सजा भगवान श्रीराम का दरबार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। रामलीला मेला को लेकर रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से रविवार को बैंडबाजों के साथ रविवार को शहर में भव्य रूप से राम विवाह शोभायात्रा निकाली गई। शहर में शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के परमठ मंदिर से रविवार शाम चार बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा को अधिवक्ता सुरेश चंद्र सक्सेना और उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार, इमली चौराहा, साहूकारा, छिपियान चौराहा, चावला चौराहा, गैस चौराहा, सुनगढ़ी, रेलवे स्टेशन चौराहा, होते हुए अरुण साहू के बाग में पहुंची। यहां कुलगुरु वशिष्ठ व मुनि शतानंद ने वेदमंत्रों के बीच प्रभू राम का विवाह सीता, लक्ष्मण का उर्मिला, भरत का मांडवी व शत्रुघ्न का विवाह श्रुतिकीर्ति के साथ संपन्न कराया। इसके बाद शोभायात्रा छतरी चौराहा, सुनगढ़ी, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, जाटों का चौराहा, बरेली दरवाजा, बड़ी गुरुद्वारा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा होते हुए देर शाम परमठ मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में गुरु विश्वामित्र के साथ प्रभु राम, लक्ष्मण दिव्य सिंहासन पर सवार थे। बच्चों की रंगशाला शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, भानुप्रताप सिंह, अमरीश शर्मा, नरेश शुक्ला, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें