फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मां के जयकारों से गूंजेंगे देवी मंदिर

Fri, 20 Mar 2015 11:16 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र 21 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। इसकोे लेकर शहर समेत जिले भर के देवी मंदिरों का सजाया संवारा जा रहा है। पर्व को लेकर एक दिन पूर्व बाजार में काफी चहल पहल देखी गई। घरों में लोग पूजापाठ की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

000


मां यशवंतरी के दर्शन बिना पूरी होती पूर्णागिरि यात्रा
शहर का मां यशवंतरी मंदिर सिद्धपीठ के रूप में दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यहां पर बाहरी जिलों से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं को आना जाना रहता है। कहा जाता है कि यहां राजा बेन की नौ संतानों में यशंवतरी देवी ने यहां नकटा दानव का वध किया था। तभी से इस स्थान का नाम मां यशवंतरी देवी पड़ा। मान्यता है कि मां यशवंतरी के दर्शन किए बिना पूर्णागिरि दरबार की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती है।

000

सर्व मनोकामना पूरी करता है महामातेश्वरी मंदिर
शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में महामातेश्वरी मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का निर्माण मां काली के उपासक व रानीखेत निवासी पंडित नरोत्तम जोशी ने वर्ष 1969 की थी। बताते हैं कि पंडित नरोत्तम को स्वप्न में मां ने मंदिर स्थापना के बात कही थी। इसके बाद यहां तमाम झंझावतों के बाद देवी मां की स्थापना की गई। नवरात्र के दिनों में यहां पूरे नौ दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

000

आस्था का केंद्र है गोदावरी का मां दुर्गा मंदिर
शहर की गोदावरी कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर भी वर्षों पुराना है, लेकिन यह मंदिर वर्ष 2002 में अस्तित्व में आया। पुजारी अशोक मिश्रा बताते हैं कि यहां पहले तालाब हुआ करता था, ग्रामीण यहीं पूजापाठ करते थे। इसके बाद कालोनी बसने के दौरान इसका जीर्णोद्धार कराया गया। नवरात्र पर्व पर यहां भी कालोनी के अलावा दूर दराज से आए लोग मां के दर्शन कर मनौती मांगते हैं।
000  

ऐसे करें घट स्थापना
चैत्र की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र शुरू किए जाते हैं। नवरात्र का आरंभ प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना से किया जाता है। पंडित नरायनस्वरूप शर्मा बताते हैं कि कलश स्थापना को कलश में गंगाजल से भरना चाहिए और उसमें पंचरत्न और पंचपल्लव (आम के पत्ते) डालने चाहिए। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7.41 बजे से 9.11 बजे तक का है।
विज्ञापन


000

माता के नौ दिन में यह करें
- प्रतिदिन मंदिर जाकर पूजा अर्चना करें
- देवी मां को  जल अर्पित करें
-  नौ दिनों तक देवी का विशेष श्रृंगार करें
- मां की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलितद करें
नौ दिन में यह न करें
- लहसुन-प्याज का भोजन न बनाए
- छौंक या बघार नहीं लगाएं।
- व्रतधारी बाहर जाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें