जमीन संबंधी रिकार्ड देखने के लिए अब आम आदमी को अब परेशान नहीं पड़ेगा।
जल्द ही रिकार्ड रूम में एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके लिए निर्धारित
शुल्क जमा कर कोई भी व्यक्ति रिकार्ड देख सकेगा।
जमीन संबंधी कार्यों के
लिए अभी तक भू अभिलेखों का रिकार्ड देखने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित रिकार्ड
रूम में स्टाफ के माध्यम से फाइलों को तलाशना पड़ता था अथवा कंप्यूटर की
नकल लेनी पड़ती थी जिसमें समय अधिक लगता था और आम आदमी को परेशानी भी होती
थी। इस पर शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे मंडलायुक्त प्रमांश कुमार ने
निरीक्षण के दौरान डीएम ओएन सिंह को कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में एक
स्क्रीन लगवाने के निर्देश दिए। कंप्यूटर से जुड़ी इस स्क्रीन के माध्यम से
संबंधित व्यक्ति निर्धारित फीस जमा कर अपनी जमीन संबंधी रिकार्ड आसानी से
देख सकेगा। डीएम ने बताया जल्द की रिकार्ड रूम में स्क्रीन लगवाई जाएगी।