फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचर गाइड परीक्षा : 222 में से छह अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
पीलीभीत शहर के स्कूल में नेचर गाइड की परीक्षा देते अभ्य​र्थी।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। नेचर गाइड के लिए बुधवार को हुई परीक्षा में 222 में से छह अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुई परीक्षा 50 मिनट तक चली। अफसरों का कहना है कि परीक्षाफल के आधार पर 60 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का नया पर्यटन सत्र छह नवंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। पर्यटन स्थलों की मरम्मत कर उन्हें नया रूप देने का भी प्रयास किया जा रहा है। अफसर खुद भी नजर बनाए हैं। वहीं इस बार सैलानियों की सुविधा और उन्हें पीटीआर की बेहतर जानकारी देने के लिए गाइडों के अनुभव को बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए बंगलुरु की टीम गाइडों को प्रशिक्षण दे रही है। पूर्व में पांच साल से जिम्मेदारी निभाने वाले 30 गाइडों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र दिए गए।
शेष 60 नेचर गाइडों के चयन के लिए 222 लोगों ने आवेदन किया था। बुधवार को शहर के एक स्कूल में परीक्षा कराई गई। पीटीआर के अफसरों की मौजूदगी में 50 मिनट तक लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में छह अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बुधवार को परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षाफल के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें