पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में प्रतिभाग कराने के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों कोे प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के अधिक से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों का आवेदन कराया जाए।
होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड कराया जा रहा है। इसको लेकर संस्था ने बीएसए को पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया है कि प्रतिभाग के लिए बच्चों को जागरूक किया जाए। ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की इसमें सहभागिता हो सके। शासन की ओर से पत्र आने के बाद बीएसए अमित कुमार सिंह ने सभी बीईओ को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश मिलने के बाद खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने स्तर से दिशा निर्देश जारी किए हैं।
पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद