पूरनपुर। गणतंत्र दिवस पर एक मदरसे में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान रोकने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सौरभ कुमार की ओर से व्यापारी नेता हाजी लाड़ले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गणतंत्र दिवस पर पूरनपुर के देहात के मदरसा हनितिया में ध्वजारोहण के बाद व्यापारी नेता हाजी लाड़ले ने बच्चों को राष्ट्रगान गाने से यह कहते हुए रोक दिया कि मदरसे में राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। इनके साथ ही अन्य लोगों से भी यह बात कही। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष मोहल्ला बमनपुरी निवासी सौरभ कुमार ने साथियों के साथ पहुंचकर बुधवार को तहरीर दी थी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।