फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के रास्ते पर कीचड़ में फंस गई बसें, आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बारिश से शारदा नदी का रास्ता खराब हो गया। पूरनपुर-टाटरगंज आवागमन करने वाली दो बसें कीचड़ में फंसकर रह गईं। बसों का संचालन शारदा पार के लिए बंद कर दिया गया। ऐसे में बसें पूरनपुर से चंदिया हजारा तक ही जा सकीं। नतीजतन शारदा पार के लोगों को तहसील मुख्यालय आने के लिए कई किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

हर साल शारदा नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। पूरनपुर-टाटरगंज के बीच चलने वाली बसें पैंटून पुल से ही निकलती हैं। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से शारदा नदी के रास्ते पर कीचड़ फैल गई। इसमें दो बसें फंस गई। बुधवार को बसों का आवागमन शारदा पार तक बंद कर दिया गया। पूरनपुर से जाने वाली बसें बुधवार को चंदिया हजारा तक ही चलीं। इससे लोगों को भारी असुविधा हुई। बस मालिकों का कहना है कि शारदा नदी के रास्ते कई बार सही कराने, अस्थायी खड़ंजा बिछवाने की मांग की गई, मगर अफसरों ने रास्ता सही कराने का मात्र आश्वासन दिया। बारिश होने पर अक्सर उन लोगों को बसों का संचालन बंद करना पड़ता है। उधर, ग्राम पंचायत नरायनपुर में एक सड़क का निर्माण न होने से अक्सर जलभराव होता है। ग्रामीणों ने विधायक को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। दो दिन हुई बारिश में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानी आई। बुधवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें