फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका

Mon, 25 Jul 2016 12:20 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष मायावती और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन द्वारा भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर की मां, पत्नी और बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर क्षत्रिय महासभा ने नाराजगी व्यक्त की है। बैठक कर क्षत्रियों ने इसकी निंदा की और नसीमुद्दीन का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक डॉ. पीडी सिंह के आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महासभा इस अपमान को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा गया कि किसी भी समाज अथवा वर्ग को देश की किसी भी बहन बेटी और मां पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि खुलेआम अपशब्द कहने वालों को प्रदेश सरकार आंख मूंदकर देखती रही। सरकार को स्वयं मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। बैठक के बाद गौहनिया चौराहे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. पीडी सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया, अनिल सिंह, संजय सिंह तोमर, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, रेखा सिंह परिहार, धीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, हृदय कुमार सिंह, एसपी सिंह, मुनेश पाल, एसके सिंह, अखिल प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग थे। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बेनहर चौराहे पर नसीमुद्दीन का पुतला दहन किया। यहां जीतू सूर्या, रोहित कुमार, सागर वशिष्ठ, अनमोल, नरेंद्र मिश्रा, मोहित, रितिक, सुरेंद्र, शिवम राठौर, आयुष शर्मा, गौरव सिंह, राहुल सिंह, राघवपाल, हर्ष शर्मा, पवन यादव, संतोष, शिवम, अंकित आदि शामिल रहे।
 24 पीबीटीपी 1
बीसलपुर। भाजयुमो कार्यकर्ता रविवार को गोपी टाकीज के पास जमा हुए और उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर की मां, पत्नी व बेटी को सरेआम अपशब्द कहने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों मेें नगर महामंत्री आशुतोष मिश्रा, नगर अध्यक्ष विमल वर्मा, सत्यप्रकाश बिट्टू, रोहित वाल्मीकि, रमेश कश्यप, रोहित सिंह, दर्शन पटेल, प्रसून तिवारी, विशाल, सुजीत मिश्रा, राज मौर्य, प्रिंस मिश्रा, प्रांजल गंगवार, आलोक श्रीवास्तव, संजीत दुबे, विनोद श्रीवास्तव, दीपक, अंकित सक्सेना, सुमित, मनोज गंगवार, शिवम, बबलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें