फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली से सात तक होंगे नामाकंन

Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बैठक से अनुपस्थित रहे पांच अधिकारियों को नोटिस 
विज्ञापन

निकाय चुनाव को नियुक्त अधिकारियो को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर चुनाव प्रक्रिया एवं इससे संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। एक नवंबर से सात नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। बैठक में अनुपस्थित एक आरओ एवं चार एआरओ को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए डीएम ने चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए थे। शनिवार को चार बजे से एडीएम बृजकिशोर की अध्यक्षता में सभी आरओ एआरओ को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि एक नवंबर से सात नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। आठ को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 को नाम वापसी और 11 को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। उन्होंने बताया कि पीलीभीत, न्यूरिया व जहानाबाद के लिए नामांकन ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में, बीसलपुर, बरखेड़ा व बिलसंडा के नामांकन एआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर में, गुलडिय़ा भिंडारा के अमरिया ब्लॉक सभागार, पूरनपुर के पूरनपुर ब्लॉक सभागार और कलीनगर के कलीनगर के तहसील सभागार में नामांकन पत्र जमा होंगे। इस दौरान एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी, एसडीएम बीसलपुर जेपी चौहान ने अपने पूर्व के अनुभव बताए। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने भी आयोग के नियमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव अधिकारी/गभिया सहराई के प्रधानाचार्य तौलराम वर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार, अखंड स्वरूप, हंशाराम सहित कुल पांच अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर एडीएम बृजकिशोर ने चारों को नोटिस जारी करने के और रविवार को शाम चार बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा सभी एसडीएम एवं आरओ एआरओ मौजद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें