पीलीभीत। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर ऑनलाइन कला उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
2015 से कला उत्सव की शुरूआत हुई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑनलाइन कला उत्सव आयोजित कराने की जिम्मेदारी सेंट अलोयसियस कॉलेज को दी गई, जिसमें जनपद स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं र्हुइं। सेंट अलोयसियस कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर विवियन फर्नांडिस ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि शास्त्रीय गायन में लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रत्यक्ष नारायण प्रथम एवं श्रेया बाजपेयी द्वितीय स्थान पर रहीं।
लोक संगीत में जीजीआईसी पीलीभीत की शीतल और लिटिल एंजिल्स के सुरम्य पाराशरी, शास्त्रीय नृत्य में सेंट अलोयसियस कॉलेज के जस्टिन जैरिक थॉमस और ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की गरिमा गौतम, पारंपरिक लोकनृत्य में सेंट अलॉयसियस कॉलेज की नंदिनी गुप्ता और लिटिल एंजिल्स के स्वयं भारद्वाज, पारंपरिक लोक संगीत में जीजीआईसी पीलीभीत की पूजा वर्मा और ज्ञान इंटरनेशनल के रिषित छाबड़ा, दृश्यकला द्विआयामी में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की रिया शर्मा और बेनहर स्कूल के सार्थक धीर, दृश्यकला त्रिआयामी में केडी इंटरनेशनल स्कूल सुखदासपुर की सिमरनजीत कौर और राजकीय हाईस्कूल टोडरपुर की मुस्कान ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर विवियन फर्नांडिस के नेतृत्व में रचना सक्सेना के द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसमें शिक्षिका शहनिजा, भावना, जोबी और हरीश का भी सहयोग रहा।